महासमुंद. सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि किसानों के धान खरीदी मूल्य की अंतर राशि का चार किश्तों मे भुगतन करने वाली सरकार न्याय योजना के नाम पर इस वैश्विक महामारी के समय किसानों के साथ के साथ जो भद्दा मजाक कर रही है, अन्नदाता किसान उसे पूरी गंभीरता से ले रही है और समय आने पर वह इस मजाक का सूद सहित करारा जवाब भी देगा. सांसद ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार बताए कि बब कोरोना संकट से पहले ही प्रदेश सरकार ने अपने बजट में धान खरीदी की अंतर राशि के लिए प्रावधान कर दिया था तो फिर ऐसी कौन सी परिस्थतियां आ गई कि सरकार अंतर राशि का भुगतान चार किश्तों मे कर रही है जबकि छग सरकार ने कोरोना काल में भी किसानों को एक पैसे की भी कोई मदद अपनी ओर से मुहैया नहीं कराई.
http://प्रदेश के सभी विकासखंड रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत, 44 कंटेमेंट जोन भी घोषित
एक तरफ कोरोना संकट के चलते हर वर्ग के लोग आर्थिक दिक्कतों से दो-चार हो रहे है. तब प्रदेश सरकार का अंतर राशि का किश्तों में भुगतान को लेकर लिया गया फैसला किसानों के साथ घोर अन्याय है. श्री साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सुरू से ही अपने किसान विरोधी होने का प्रमाण दिया है. धान खरीदी की शुरूवात से ही प्रदेश सरकार किसानों से एक तरह की दुश्मनी भंजाती नजर आई है. धान की खरीदी एक माह टाल दी, धान का रकबा घटा दिया, टोकन वितरण में नित-न ए फरमान जारी कर किसानों को परेशान किया गया, बारदाना तक देने में आनाकानी की गई. धान भंडारण को लेकर छापेमारी कर किसानों के आत्मसम्मान लहूलूहान करने का काम किया गया. उन्होने कहा कि आज भी किसान अपने उत्पादित धाध बेचने के लिए परेशान हो रहा है और सरकार उसके हक के पैसे देने में आनाकानी कर रही है. अंतर राशि किसानों के गाढे खून-पसीने और जायज हक की कमाई है, जिसे देकर छ.ग सरकार किसानों पर कोई अहसान नहीं कर रही है.
http://‘39 मजदूर अंतत: दो गर्भवती महिलाओं व 5 मासूमों के साथ छत्तीसगढ़ के लिए पैदल ही निकल पड़े’







