नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बाद दोबारा सुरक्षित क्रिकेट शुरू करने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गाइडलाइन जारी की है. अब इसके तहत ही घरेलू क्रिकेटर्स से लेकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभ्यास, यात्रा और खेल के दौरान दूसरे काम कर सकेंगे. आईसीसी ने अपनी इस गाइडलाइन को चार दौर में बांटा है. पहले दौर में खिलाड़ियों को अकेले ट्रेनिंग शुरू करनी है. इसके बाद दूसरे दौर में तीन खिलाड़ियों का समूह अभ्यास करेगा. तीसरे दौर में छोटे ग्रुप या टीम अपने कोच के साथ ट्रेनिंग कर सकेंगे. चौथे और आखिरी स्टेज में टीम अपने पूरे स्क्वॉड के साथ मैच खेल सकेंगी, लेकिन वहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा. इसके साथ-साथ गाइडलाइंस में सभी क्रिकेट बोर्ड्स को जरूरी तौर पर स्वास्थ्य जांच, तापमान जांच और कोविड-19 परिक्षण के साथ-साथ मैच से पहले 14 दिन के पृथक अभ्यास शिविर की भी सिफारिश की है.
http://किश्तों में राशि भुगतान का फैसला किसानों के साथ घोर अन्याय : सांसद
चिकित्सा अधिकारी और जैव सुरक्षा अधिकारी की नियक्ति पर भी विचार करने कहा गया है, जो संबंधित देश द्वारा जारी सरकारी नियमों को लागू करने और ट्रेनिंग व प्रतियोगिता को फिर से शुरू करने के लिए जैव सुरक्षा योजना की जिम्मेदार ले. गाइडलाइन के मुताबिक ट्रेनिंग से पहले और बाद में हर तरह के इक्विपमेंट को सैनिटाइज करना जरूरी होगा. गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा. अंपायरों को भी गेंद रखते वक्त ग्ल्वस पहनने की सलाह दी गई है. गेंद के इस्तेमाल के दौरान हाथ को बार-बार सैनिटाइज करने के लिए कहा गया है. खिलाड़ियों को एक दूसरे के सामान के इस्तेमाल से बचना होगा. ट्रेनिंग के वक्त खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा. स्टेडियम में तैयार होने की बजाए घर से तैयार होकर आना होगा ताकि कॉमन फैसिलिटी का इस्तेमाल न करना पड़े. खिलाड़ियों को जश्न मनाने के दौरान एक-दूसरे के सम्पर्क में आने से बचना होगा. एक-दूसरे की पानी की बोतल, टॉवेल के इस्तेमाल पर भी रोक. खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान शौचालय जाने और मैदानी अंपायरों को अपनी कैप या सनग्लास सौंपने की इजाजत नहीं होगी.
http://प्रदेश के सभी विकासखंड रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत, 44 कंटेमेंट जोन भी घोषित
As we all look forward to the return of cricket, the ICC has formed guidelines on how to keep safe 🙌
Phase 1️⃣ Solo training 🏃
Phase 2️⃣ Small groups of three or less 🏃 🏃 🏃
Phase 3️⃣ Groups of less than 🔟
Phase 4️⃣ Full squad activities 🏏Details 👉 https://t.co/usB5l7mDNx pic.twitter.com/kUINBbS4M5
— ICC (@ICC) May 22, 2020
ICC publishes guidelines for the safe resumption of cricket to assist its Members in restarting cricket activity in their countries as govt restrictions owing to #COVID19 start to relax: International Cricket Council (ICC) pic.twitter.com/8lM8p1afLf
— ANI (@ANI) May 22, 2020











