नई दिल्ली. बिहार के समस्तीपुर में एक शिक्षक ने अपनी ही छात्रा से शादी कर ली. 20 साल की छात्रा इंग्लिश कोचिंग के लिए घर से थोड़ी दूर मौजूद कोचिंग सेंटर जाती थी. यहां उसे अपने 50 साल के इंग्लिश पढ़ाने वाले शिक्षक से प्यार हो गया. प्यार ऐसा परवान चढ़ा की मंदिर में जाकर दोनों ने शादी कर ली. दोनों की शादी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिक्षक और छात्रा बेहद खुश नजर आ रहे हैं. समस्तीपुर के रोसड़ा की रहने वाली 20 साल की छात्रा श्वेता कुमारी इंग्लिश की कोचिंग लेने जाती थी.
https://ईशन किशन ने जड़ा वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े
पढ़ाई के दौरान श्वेता का अपने 50 साल के इंग्लिश शिक्षक संगीत कुमार पर दिल आ गया. धीरे-धीरे संगीत को भी श्वेता से इश्क हो गया. संगीत और श्वेता ने शादी का फैसला किया. गुरुवार को दोनों में समस्तीपुर में किसी मंदिर में जाकर शादी कर ली. इस दौरान उनके कुछ जानने वाले भी मौजूद रहे. दोनों की शादी का वीडियो भी बनाया गया है. जो अब इंटरनेट पर वायरल है. इस शादी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं. बता कदें कि संगीत की पत्नी का कई साल पहले देहांत हो गया था. उसने दूसरी शादी भी नहीं की थी.
https://फ्लाईओवर ब्रिज से गिरी कार और बाइक, दंपत्ति की मौत; बेटी गंभीर









