আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ईशन किशन ने जड़ा वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े

Published on: December 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया. वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले वह चौथे भारतीय हैं. इस दोहरे शतक के साथ ही ईशान किशन ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. भारत के लिए वनडे क्रिकेट में ईशान किशन से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरे शतक लगाए हैं. हालांकि, ईशान ने सिर्फ 126 गेंदों में ही दोहरा शतक जड़ दिया. वह 131 गेंदों में 210 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 24 चौके और 10 छक्के जड़े. ईशान किशन ने सिर्फ 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है.

https://बोरवेल में गिरे तन्मय ने तोड़ा दम, साढ़े चार दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक खिलाड़ी क्रिस गेल को पीछे छोड़ यह महा रिकॉर्ड अपने नाम किया. गेल ने 138 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था. ईशान किशन (210) वनडे मैच में छठे सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा 264, मार्टिन गप्टिल 237 नाबाद, वीरेंद्र सहवाग 219, क्रिस गेल 215 और फखर ज़मां नाबाद 210 हैं. ईशान किशन अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनके पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग (175) के नाम था. इसके अलावा ईशान किशन वनडे में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. ईशान किशन ने अपनी पारी में कुल 10 छक्के लगए. इसके साथ ही वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं.

https://बेटे ने की एक्ट्रेस मां की हत्या, शव को जंगल में फेंका

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now