আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जामिया हिंसा मामले में 10 लोग गिरफ्तार, एक भी छात्र नहीं

Published on: December 17, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर हुए बवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि सभी युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड है. हालांकि पुलिस ने यह भी साफ किया कि इनमें से कोई भी जामिया यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं है. गिरफ्तार 10 लोगों में से 3 इलाके के BC यानी बेड कैरेक्टर घोषित क्रिमिनल हैं. गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है उन पर रविवार की रात हुए बवाल में शामिल होने का आरोप है. बवाल में चार सरकारी बसों को आग लगा दी गई थी.

http://ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी, ट्रेन से गिरकर युवती की मौत

राहगीरों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया था. आरोप है कि पुलिस ने यूनिवर्सिटी के अंदर तक घुसकर आंसू गैस के गोले दागे थे. जामिया में भड़की हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दो केस दर्ज किए थे. पहला केस न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और दूसरा मामला जामिया नगर थाने में दर्ज किया गया. पुलिस ने आगजनी, दंगा फैलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान और सरकार काम में बाधा पहुंचाने के तहत केस दर्ज किया है.

http://युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now