আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Published on: December 16, 2019
---Advertisement---

रायपुर. माना इलाके में एक 20 वर्षीया युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी का कारण अज्ञात है. जानकारी के मुताबिक हॉट बाजार के पीछे रहने वाली मृतिका छात्रा का नाम नेहा उर्फ काजल पांडे है. मृतका के पिता मेवालाल पांडेय रामकृष्ण अस्पताल में गार्ड के पद पर कार्यरत है. पुलिस ने बताया कि जिस वक्त फांसी लगाई उस वक़्त घर पर लड़की की मां और भाई मौजूद थे. आज दोपहर कमरा बंद करके सोने गई और जब घर वालों ने शाम होते कमरा खुलवाया तो कमरा लॉक था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस के पहुंचने के बाद दरवाजा खुलवाया गया, तो युवती दुपट्टे से फांसी पर लटकती मिली. मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

http://धान खरीदी : किसानों ने कहा- जिम्मेदार अधिकारी कर रहे मनमानी

मुख्यमंत्री ने लोक गायक मिथलेश साहू के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक मिथलेश साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. साहू का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मिथलेश साहू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. श्री साहू के साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मिथलेश साहू को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों के गायन में विशेष महारत हासिल थी. वे छत्तीसगढ़ी लोककला के प्रति बेहद समर्पित कलाकार थे. उन्होंने आजीवन छत्तीसगढ़ी कला की सेवा की है. वे अपनी सुमधुर आवाज में गाए छत्तीसगढ़ी गीतों के जरिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति के चाहने वाले लोगों की बीच विशेष पहचान रखते थे. मुख्यमंत्री बघेल ने स्वर्गीय मिथलेश साहू के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

http://थाने का डीजीपी ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाएं मिलने पर एसपी समेत 4 अधिकारियों को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now