আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

थाने का डीजीपी ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाएं मिलने पर एसपी समेत 4 अधिकारियों को नोटिस

Published on: December 16, 2019
---Advertisement---

बेमेतरा. पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज बेमेतरा जिले के बेरला थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाने में अव्यवस्थाएं मिलने पर अवस्थी ने अप्रसन्नता व्यक्त की. अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने बेमेतरा पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिमल बैस, एसडीओपी ममता देवांगन, थाना प्रभारी विपिन रंगारी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. डीएम अवस्थी आज सुबह बेरला थाने के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे. वहॉं उन्होंने पाया कि दस्तावेजों का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं है एवं कैशबुक में लंबे समय से राशि अवितरित पड़ी है.

http://उन्नाव दुष्कर्म कांड : विधायक कुलदीप सेंगर दोषी करार, सजा पर फैसला कल

उन्होंने निरीक्षण के दौरान व्ही.सी.एन.बी. (Village Crime Note Book) का भी निरीक्षण किया जिसमें प्रविष्टियॉं ठीक ढंग से नहीं पाई गई. बेरला थाने में साफ-सफाई का स्तर भी काफी निम्न पाया गया. अवस्थी ने थाने के कार्य का लगभग डेढ़ घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बंदीगृह, मालखाना, महिला प्रकोष्ठ एवं थाना प्रभारी कक्ष को भी देखा. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व में भी पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने धमतरी जिले के भखारा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया था, जहॉं अव्यवस्थाएं मिलने पर दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी. राज्य भर के थानों के बेहतर रखरखाव एवं कार्यप्रणाली सुधारने हेतु पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी 27 जिलों के थानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा.

http://धान खरीदी में लापरवाही व उदासीनता, सहायक पंजीयक और सहकारी निरीक्षक निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now