नई दिल्ली. मुंबई में एक 22 वर्षीय युवती की सोमवार सुबह डोंबिवली और कोपर स्टेशनों के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. सोमवार को युवती की ऑफिस में नई शिफ्ट का पहला दिन था. पिछले कुछ महीनों से उसे 12 बजे ऑफिस पहुंचना होता था लेकिन 16 दिसंबर से उसकी शिफ्ट टाइमिंग बदलकर सुबह 10 बजे हो गई थी. अपनी नई शिफ्ट के पहले दिन ही युवती को जान गंवानी पड़ी. पुलिस ने कहना है कि यात्रा कर रही चार्मी पसाद का डिब्बे में भीड़भाड़ होने के कारण संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर गई. चार्मी पसाद अपनी मां और दो भाईयों के साथ डोंबिवली में रहती थी. डोंबिवली के जीआरपी अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली पूर्व के भोपार गांव की रहने वाली चार्मी पसाद सुबह 9 बजे चलती ट्रेन से गिर गई.
http://युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
जिसके बाद उन्हें डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में ले जाया गया. जहां उन्होंने सिर और पीठ में गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है. चार्मी पसाद के भाई मेहुल पसाद ने बताया कि वह एक नियमति यात्री थी और रोज की तरह वह ऑफिस जाने के लिए निकली थी. उन्होंने बताया कि वह घाटकोपर में एक निजी कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट में काम करती थी. मेहुल ने बताया कि डोम्बिवली स्टेशन पर पीक आवर्स के दौरान बड़ी भीड़ देखी जाती है. डोंबिवली पहुंचने से पहले ही लोकल ट्रेन पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई होती है, इसलिए यात्रियों को फुटबोर्ड पर खड़े होकर यात्रा करना पड़ता है.
http://धान खरीदी : किसानों ने कहा- जिम्मेदार अधिकारी कर रहे मनमानी









