আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, सांकरा पुलिस की कार्रवाई

Published on: May 28, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. सांकरा पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. बहरहाल, पुलिस ने गांजा और बाइक जब्त कर आरोपी सैयद खालिक को रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस से अनुसार गुरुवार को सांकरा पुलिस क्षेत्र में लॉकडाउन के मद्देनजर परसवानी चौक ओवर ब्रिज के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस बीच पिपरौद की ओर से एक दोपहिया मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स CG 04 MW4888 को रोककर उससे पूछताछ की.  पूछताछ में दोपहिया चालक ने अपना नाम सैय्यद खालिक (39) साकिन संजय नगर वार्ड 63 रायपुर रहना बताया तथा उसके पिट्ठू बैग को चेक करने पर उसमें एक-एक किलो के 12 पैकेट में 12 किलो गांजा कीमती करीब 1,20,000 रुपए का पाया गया.

http://सिरफिरे ने वेवजह कर दी बालिका की हत्या, गुस्साए परिजनों ने आरोपी को पीट-पीटकर कर मार डाला

आरोपी पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है. घटना में प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली मोटरसाइकिल HF डीलक्स कीमती 50 हजार रुपए व एक मोबाइल 10 हजार रुपए जुमला कीमती 1,80,000 को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया. सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार पात्रे के निर्देशन में सांकरा थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज, सउनि रविन्द्र साहू, आर रमाकांत साहू, जितेंद्र बाघ, जितेश साहू, वीरेंद्र साहू, मदन निषाद, दिलीप सेट, नरेंद्र बीसी, विजय विकास दिव्य द्वारा की गई.

http://2021 Triumph बोनेविल बॉबर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now