আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2021 Triumph बोनेविल बॉबर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Published on: May 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी ऑल-न्यू 2021 Bonneville Bobber बाइक लॉन्च की है. जिसकी पैन इंडिया एक्स शोरूम कीमत कंपनी ने 11 लाख 75 हजार रुपए रखी है. ट्रायम्फ ने नई बॉबर बाइक में कई बड़े बदलाव किए है. इस बाइक में लेटेस्ट एसेसरीज और एडजस्टेबल सीटिंग और फुट पेग पोजीशन दी गई है. कंपनी ने इस बाइक में यूरो 5 स्टैंडर्ड का 1200cc का इंजन दिया है जो 78 PS की पावर और 106 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं इस बाइक में कंपनी ने 12 लीटर कैपिसिटी का टैंक भी दिया है जो पहले के मुकाबले 33 प्रतिशत ज्यादा बड़ा है. बोनविले बॉबर बाइक को तीन कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है.

http://Scrambler 1200 और 900 के स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

मैटे आयरनस्टोन कलर की कीमत 12.05 लाख रुपए, कॉरडोवन रेड कलर की कीमत 11.88 लाख रुपए और जेट ब्लैक कलर में इस बाइक की कीमत 11.75 लाख रुपए रखी गई है. ट्रायम्फ के मुताबिक नई 2021 बोनविले बॉबर बाइक का सर्विस इंटरवल 10,000 मील यानी करीब 16,000 किलोमीटर है. कंपनी ने इस बाइक में दुनिया का सबसे नए कंप्यांल का इंजन यूज किया है. जो सभी देशों के मानक को पूरा करता है. वहीं इस बाइक में सेफ्टी फीचर्स पर बहुत ध्यान दिया गया है इसलिए इसके फ्रंट व्हील में 16 इंच का डिस्क ब्रेक दिया है. इसके साथ ही इस बाइक में आपको 12 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलेगा. फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में ब्लैक पेंट के हैंडलबार और मिरर के साथ LED बुलेट इंडिकेटर्स मिलते हैं. इसमें फुल एलईडी हेडलाइट और डे टाइम रनिंग लाइट्स दी गई है.

http://सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, दिल जीत लेगा सादगी भरा अंदाज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now