रायगढ़. एक 10 वर्षीया बालिका को गांव के ही सिरफिरे ने हंसिये से गला रेतकर मार डाला, वहीं मृतिका के पिता व परिजनों ने गुस्से से बेकाबू होकर आरोपी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार ग्राम ढोरम थाना घरघोड़ा का निवासी भिक्षालाल राठिया शराबी व झगड़ालू किस्म का व्यक्ति था. पूर्व में भी गांव के लोगों के साथ झगड़ा मारपीट करता रहता था. बुधवार 26 मई की दोपहर 10 वर्षीया बालिका मालती राठिया हमउम्र लड़कियों के साथ गांव के तालाब से नहा कर आ रही थी, कि रास्ते में भिक्षालाल मिला, जिसके हाथ में हंसिया था. अचानक भिक्षालाल ने बिना किसी झगड़ा-विवाद के लड़कियों को मारने के लिए दौड़ाया. उसके हाथ मालती आई, तो उसने हंसिये से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.
http://2021 Triumph बोनेविल बॉबर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत
वहीं घटना की जानकारी मृतिका के पिता बेलार राठिया को होने पर गांव के जमुना राठिया, मुरली राठिया, विष्णु राठिया, वृंदा राठिया व अन्य के साथ वह लाठी, डंडा लेकर भिक्षालाल के घर गया. फिर भिक्षालाल को आंगन में निकाल कर लाठी, डंडे से पीट-पीट कर उसे मरणासन्न कर दिया. भिक्षालाल को उसके परिजन घरघोड़ा अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया. मालती की हत्या के आरोपी भिक्षालाल राठिया पिता इंजोर सिंह राठिया (55) निवासी ग्राम ढोरम थाना घरघोड़ा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 134/2021 धारा 302 भादवि तथा मृतक भिक्षालाल की हत्या के संबंध में उसके भतीजे पवन कुमार राठिया (22) की रिपोर्ट पर बेलार राठिया, जमुना राठिया, मुरली राठिया, विष्णु राठिया वृन्दा राठिया व अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 136/2021 धारा 147, 148, 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
http://किसानों को अब 1200 रुपए बोरी में मिलेगी डीएपी खाद







