আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

योगी के मंत्री का बोले- नवविवाहित जोड़ों को मिलेगी नौकरी

Published on: December 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी और रोजगार देगी. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को बलिया जिले के बांसडीह पीजी कॉलेज में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए ये बात कही.  योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार के युवकों और युवतियों का विवाह कराया जा रहा हैं. सामूहिक विवाह के बाद सरकार इन नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी व रोजगार भी देगी.

https://स्थानांतरित कर्मचारियों को रिलीव न करने की शिकायत आई है, इसे दूर करें : भूपेश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आम लोगों को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के  साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से भी लाभान्वित किया जा रहा है. दयाशंकर सिंह ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के हर तबके का विकास सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि बलिया को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. ताकि यहां पर भी देश विदेश के लोग घूमने के लिए आ सकें. बलिया के बांसडीह पीजी कॉलेज कैंपस में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जिले के विभिन्न ब्लॉक के 506 जोड़े का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह हुआ. दयाशंकर सिंह एवं इलाके की विधायक केतकी सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद देकर बधाई दी. इसके अलावा उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के खुशहाल जिंदगी की भी कामना की.

https://Ducati DesertX भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इस बाइक में खास

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now