महासमुंद. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को बागबाहरा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की शिकायत नहीं आनी चाहिए. स्थानांतरित कर्मचारियों को रिलीव ना करने की शिकायत आई है, इसे दूर करें. अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी अच्छी तरह और जिम्मेदारी से करें.उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना पर चर्चा की और कहा कि जो परिवार छूट गए हैं उनका सर्वे कराएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा विकास में तेजी से काम करें और इसकी उपयोगिता भी बताएं. उन्होंने दलहन, तिलहन फसलों को बढ़ावा देने की भी बात कही. उन्होंने नल-जल योजना के प्रोजेक्ट पूरे होने की जानकारी ली और कहा कि क्वालिटी में गड़बड़ी न हो. पूरे प्रोजेक्ट का लोकार्पण करें.
https://चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में होंगे विकसित
उन्होंने कहा कि गोबर खरीदी नहीं होने की शिकायत मिली है, ऐसा न हो, नियमित खरीदी करें. गौठान में वर्मी कम्पोस्ट में मिट्टी मिलने की शिकायत है, इसे दूर करें. मुख्यमंत्री ने गांजा और अवैध शराब की शिकायत मिलने की बात बताते हुए पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. एग्रीकल्चर में नकली दवा मिलने की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी हॉस्पिटल को रेफर सेंटर न बनाएं, उन्होंने कहा स्वास्थ्य-किडनी की भी शिकायत आ रही है. मुख्यमंत्री ने दवाई की उपलब्धता की जानकारी भी ली. ग्राम चुरकी में पानी में फ्लोराइड की शिकायत के समाधान करने के निर्देश दिए. जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात के दौरान जर्जर भवन की भी शिकायत मिली है, फंड रिलीज करने के निर्देश दिए.
https://7 दिन पहले घर के सामने से गायब हुई बच्ची का झाड़ियों में मिला शव







