बागबाहरा/खल्लारी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बुधवार को खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मरारकसीबहरा पहुंचे. उन्होंने यहां आम जनता से सीधे बात-चीत कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात अभियान में कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि 31 मार्च के पहले किसानों को मिल जाएगी. मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान स्थानीय जनतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की.
https://ड्यूटी में लापरवाही, मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ निलंबित
इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा को 30 बिस्तर से 50 बिस्तर में उन्नयन, आईटीआई बागबाहरा में नए ट्रेड-इलेक्ट्रिशियन और फिटर प्रारंभ करने की घोषणा की. इसी तरह चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और ग्राम कुलिया में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की स्वीकृति दी. इसके अलावा ग्राम एमकेबाहरा में हाईस्कूल और ग्राम मुनगासेर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की. साथ ही कमरौद से चरौदा मार्ग, पुल-पुलिया और खोपली से सोनापुटी मार्ग एवं पुल-पुलिया के निर्माण की घोषणा की.
https://‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज, शाहरुख-दीपिका की सिजलिंग केमिस्ट्री







