नई दिल्ली. मौसम विभाग (IMD) ने 24 घंटों के अंदर चक्रवात यास के गंभीर तूफान में तब्दील होने की आशंका जताई है. चक्रवाती तूफान यास से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं. गृह मंत्रालय ने चक्रवात यास से प्रभावित होने वाले सभी राज्यों को आश्वासन दिया है कि मंत्रालय उनकी मदद के लिए 24 घंटे तैयार रहेगा. चक्रवात यास की वजह से ओड़िशा और बंगाल में तेज बारिश शुरू हो गई है. ओड़िशा के समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार भीषण तूफान के दौरान 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है. जो 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है.
http://यास का असर : 29 तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यास तूफान बुधवार शाम तक ओड़िशा के पारादीप और सागर आइलैंड्स के बीच लैंडफॉल कर सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक यास तूफान 26 मई को बंगाल और ओड़िशा के तट से टकरा सकता है. तूफान की आहट के बाद राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियां अलर्ट पर हैं. आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के तटों पर भी यास तूफान का असर दिखेगा. इस तूफान की वजह से झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को संथाल इलाके को छोड़कर झारखंड के लगभग 16 जिलों में भारी बारिश की चेतवानी है. इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के भी चलाने की संभावना है.
http://द फैमिली मैन 2 का नया प्रोमो रिलीज, अलग अंदाज में नजर आए मनोज बाजपेयी









