रायपुर. चक्रवाती तूफान यास का असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक ओड़िशा और झारखंड से लगे हुए जिलों में एक दो स्थानों पर बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है. वहीं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. ओड़िशा और झारखंड से लगे जिलों में 26 से 29 मई तक बारिश हो सकती है. महासमुंद, गरियाबंद, जशपुर और जगदलपुर में इसका प्रभाव ज्यादा रहेगा. इधर, चक्रवाती तूफान यास के मद्देनजर देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने अब तक 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. यह ट्रेनें रविवार से 30 मई तक कैंसिल रहेंगी. इसके चलते हावड़ा, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई का सफर संभव नहीं हो सकेगा.
http://द फैमिली मैन 2 का नया प्रोमो रिलीज, अलग अंदाज में नजर आए मनोज बाजपेयी
राशनकार्ड और पेंशन से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित न हो : वन मंत्री
रायपुर. वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने सोमवार को राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के सभी पदाधिकारियों से चर्चा की. उन्होंने वर्चुअल बैठक में चर्चा करते हुए शासन द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने के लिए कहा. इसी तरह उन्होंने वार्डों में हर व्यक्ति का राशनकार्ड और पात्रतानुसार आवासीय पट्टा बनाकर उसका जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए. वन मंत्री ने चर्चा करते हुए जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में वर्तमान में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ रोजगार मूलक कार्यों को भी प्राथमिकता से संचालित करने के निर्देश दिए.
http://टूल किट मामले में डॉ. रमन ने भाजपा नेताओं के साथ अपनी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर दिया धरना







