नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान यास आज ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में दस्तक दे सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. यास से निपटने के लिए कोलकाता में शहर के 74 पंपिंग स्टेशन की जांच की गई है. वहीं, ओड़िशा के 8 जिलों में चक्रवात यास को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. तूफान के संभावित खतरे से निपटने के लिए बाढ़ राहत एवं बचाव की टीमों के अलावा गोताखोरों की टीमों को ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में भेजा गया है.
http://40 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवात यास 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओड़िशा के तटीय इलाकों से टकराएगा. इस दौरान हवा की रफ्तार 155-165 किमी प्रति घंटे रह सकती है. साथ ही पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओड़िशा के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. चक्रवात यास से निपटने के लिए नौसेना के चार जंगी जहाजों और हेलिकॉप्टरों, जबकि वायुसेना के 11 मालवाहक विमानों और चीता, चेतक व एमआई-17 जैसे 25 हेलिकॉप्टरों की तैनाती की गई है. इसके अलावा पांच सी-130 विमान, दो डॉर्नियर विमान और चार एएन-32 विमानों ने भी मोर्चा संभाल रखा है. वहीं, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की करीब 70 टीमें तैनात की गई हैं.
http://पहलवान सुशील कुमार को 6 दिनों की रिमांड पर भेजा गया, हत्या का है आरोप









