नई दिल्ली. ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए. उनको हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी में शामिल कराया. इस मौके पर हरियाणा के शिअद विधायक बलकौर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए. अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों ही खिलाड़ी अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार बन सकते हैं. इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि भाजपा ने देश को नई दिशा दी है.
http://नर्रा स्कूल की छात्राओं को मिलेगा कराते प्रशिक्षण, एसपी ने दिए निर्देश
वे भाजपा की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हो रहे हैं. पार्टी का जो भी आदेश होगा वह उसके हिसाब से कार्य करेंगे. हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने दोनों खिलाड़ियों का पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी. दोनों युवाओं के आदर्श हैं और पार्टी युवाओं को आगे लाने के लिए तत्पर है. हरियाणा में भाजपा की सरकार है और पार्टी ने घोषणा की है कि वह अपने मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दोबारा अवसर देगी. हालांकि, भाजपा अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान 29 सितंबर को होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कर सकती है.
http://मरीन ड्राइव में मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Delhi: Former Indian Hockey captain Sandeep Singh joins BJP (Bharatiya Janata Party), in presence of Haryana Bharatiya Janata Party (BJP) Chief Subhash Barala. pic.twitter.com/PAPOiwIO3j
— ANI (@ANI) September 26, 2019
Delhi: Olympic Medallist Yogeshwar Dutt joins BJP (Bharatiya Janata Party), in presence of Haryana Bharatiya Janata Party (BJP) Chief Subhash Barala. pic.twitter.com/9cWmO4Vxe5
— ANI (@ANI) September 26, 2019











