महासमुंद. शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा में शीघ्र ही कराते प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस आशय के निर्देश पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने दिए हैं. शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विजयशंकर निगम और विधायक प्रतिनिधि उमेश जैन ने पुलिस कप्तान से भेंट कर यहां विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को पुलिस बालमित्र योजना के तहत आत्मरक्षा के हुनर सिखाने कराते प्रशिक्षण उपलब्ध कराने अनुरोध किया था. इस आवेदन पर पुलिस कप्तान ने कोमाखान थाने को निर्देशित किया है कि नर्रा स्थित विद्यालय में शीघ्र ही प्रशिक्षण आयोजित किया जाए.
http://मरीन ड्राइव में मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
निगम ने बताया कि इस विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा मीनाक्षी साहू ने स्वयं के खर्च पर कराते प्रशिक्षण प्राप्त कर जिला तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन किया है, विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण प्रारंभ होने से ग्रामीण छात्राओं को आत्मरक्षा के हुनर प्राप्त करने का लाभ मिल सकेगा. यहां यह उल्लेखनीय है कि उच्चतर माध्यमिक में 298 छात्राएं और 6वीं से 12वीं तक 446 छात्राएं अध्ययनरत हैं.
http://सचिन ने खोला पुराना राज, जब पारी का आगाज करने के लिए करनी पड़ी थीं मिन्नतें
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716
http://स्कूल शिक्षा मंत्री के ओएसडी हटाए गए, ट्रांसफर के नाम पर पैसे लेने का आरोप







