আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सचिन ने खोला पुराना राज, जब पारी का आगाज करने के लिए करनी पड़ी थीं मिन्नतें

Published on: September 26, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को दुनिया का सबसे सफल सलामी बल्लेबाज माना जाता है. लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि सलामी बल्लेबाजी करने के लिए तेंदुलकर को काफी मिन्नतें करनी पड़ी थीं. सचिन ने अपने करियर के ‘टर्निंग प्वॉइंट’ को याद करते हुए कहा कि 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए पारी का आगाज करने के लिए उन्हें ‘विनती करनी पड़ी थी. एक चैट शो में सचिन ने ओपनिंग में शुरुआत करने के बारे में मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होने बताया कि 1994 में जब मैंने भारत के लिए बल्लेबाजी का आगाज किया था तो सभी टीमों की रणनीति विकेट बचाए रखने की होती थी. लेकिन मैंने थोड़ा इससे हटकर करने की कोशिश की.’

http://रानू मंडल पर बनेगी बायोपिक, इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ रोल

सचिन ने कहा, ‘मैंने सोचा कि मैं आगे बढ़कर प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों का डटकर सामना कर सकता हूं. लेकिन मुझे विनती करनी पड़ी कि प्लीज मुझे मौका दो. अगर मैं फेल हुआ तो मैं फिर आपके पास नहीं आऊंगा.’ अपने उस कदम को उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल करते हुए पूर्व बल्लेबाज ने अपने फैन्स से आग्रह किया कि फेल होने के डर से जोखिम लेने से डरो मत. सचिन ने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में पहले मैच में मैंने 49 गेंद में 82 रन बनाए इसलिए मुझे दोबारा नहीं पूछना पड़ा कि मुझे दूसरा मौका मिलेगा या नहीं. वे चाहते थे कि मैं पारी का आगाज करूं. लेकिन मैं यहां यह बताने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं नाकामी से नहीं डरा. बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने जब 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग की, तब टीम के कप्तान अजहरुद्दीन और कोच अजित वाडेकर थे.

http://अफवाहों से सावधान! इन बातों के लिए नहीं कट सकता चालान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now