नई दिल्ली. आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए मैच में शनिवार को भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है. श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 113 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से कप्तान चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 33 रन बनाए. भारत की तरफ से राधा यादव ने चार विकेट लिए. राजेश्वरी गायकवाड़ दो, पूनम यादव, शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट लिया. जवाब में भारत ने 14.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
http://कांग्रेसियों के खेल से खिलाड़ी परेशान : विजय शर्मा
भारत के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली. स्मृति मंधाना ने 17 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमाह रोड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा ने 15-15 रन बनाए. भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है. श्रीलंका को हराकर भारत ने अपने ग्रुप के सभी मैच जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह पक्की कर ली है. भारतीय महिला टीम ग्रुप मैचों में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को मात देकर 2020 टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अब तक अजेय है.
http://छात्रा से अनाचार के मामले में आरोपी शिक्षक सहित 6 निलंबित, बीआरसी बर्खास्त











