আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छात्रा से अनाचार के मामले में आरोपी शिक्षक सहित 6 निलंबित, बीआरसी बर्खास्त

Published on: February 28, 2020
---Advertisement---

जशपुर. जिले के कुनकुरी ब्लॉक स्थित नारायणपुर पूर्व माध्यमिक कन्या शाला की घटना को लेकर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक राशिद अनवर खान सहित शाला के प्रधानपाठक, संकुल स्त्रोत समन्वयक, दो शिक्षकों एवं भृत्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कलेक्टर ने कुनकुरी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीके भट्नागर को उनके दायित्व से मुक्त करने के साथ ही बीआरसी विपिन कुमार अम्बष्ट को पदमुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है. यहां यह उल्लेखनीय है कि कन्या पूर्व माध्यमिक शाला नारायणपुर में पदस्थ शिक्षक रासिद अनवर खान द्वारा शाला की एक छात्रा से अनाचार का मामला प्रकाश में आया है.

http://कार की टक्कर से दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे दो मृत, दो घायल

इस मामले में आरोपी शिक्षक के साथ-साथ प्रशासन ने शाला के प्रधानपाठक शिवनाथ साय, शिक्षक मुकेश टोप्पों एव कैलाश भगत, भृत्य निशान्त पैंकरा तथा संकुल स्त्रोत समन्वयक राघवेन्द्र चौहान को निलंबित किए जाने की कार्रवाई की है. संकुल स्त्रोत समन्वयक सहित प्रधानपाठक, शिक्षकों एवं भृत्य के निलंबन की कार्रवाई, शाला में घटित घटना के शाला में उच्च अधिकारियों को लिखित या मौखिक रूप से सूचित न करने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण की गई है. कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर को दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण उनकों उनके दायित्वों से हटाते हुए प्रचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गम्हरिया के प्राचार्य आरके पाठक को कुनकुरी बीईओ का प्रभार अस्थाई रूप से सौंपे जाने का आदेश जारी किया गया है.

http://सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क ? प्रतिदिन गिरकर चोटिल हो रहे बाइक सवार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now