नई दिल्ली. महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 रन से हराकर टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 133 रनों का स्कोर खड़ा किया. शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 46 रन और तानिया भाटिया ने 23 रन की पारी खेली. वहीं, न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर और रोजमैरी मैर ने 2-2 विकेट लिए. कप्तान सोफी डेवाइन, ली तहूहू और लैग कस्पेरेक को 1-1 सफलता मिली.
http://महापौर एजाज ढेबर सहित कई रसूखदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग छापा
टीम इंडिया के 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन ही बना पाई. न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 34, केटी मार्टिन ने 25, मेड्डी ग्रीन ने 24 रन की पारी खेली. वहीं, भारत की दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला. ओपनर शेफाली वर्मा उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की यह लगातार तीसरी जीत है. उसने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराया था.
http://पूर्व सीएम के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज











