আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महापौर एजाज ढेबर सहित कई रसूखदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग छापा

Published on: February 27, 2020
---Advertisement---

रायपुर. आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह एक बार फिर कार्रवाई करते हुए रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित पूर्व प्रमुख सचिव और रेरा चेयरमैन विवेक ढांढ, आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की पत्नी मीनाक्षी टुटेजा सहित अन्य अधिकारियों व कारोबारियों के ठिकाने पर छापे मारे हैं. यह कार्रवाई महापौर के होटलों पर भी की जा रही है. टीम सभी जगहों से आय व्यय का लेखा-जोखा जुटा रही है. आयकर विभाग को यहां बड़ी टैक्स चोरी की आशंका है. इस कार्रवाई में 200 ज्यादा सीआरपीएफ जवान शामिल हैं.

http://पूर्व सीएम के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आयकर विभाग की टीम ने रायपुर में संचालित ढेबर के होटल सहित ढेबर प्लाजा में जांच के लिए पहुंची है. कारोबार से संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक महापौर एजाज ढेबर के अलावा करीब एक दर्जन स्थानों पर कार्रवाई जारी है. आयकर विभाग की केंद्र टीम जांच कर रही है. इनके अलावा आईएएस अनिल टूटेजा, कारोबारी पप्पू भाटिया, कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, पप्पू फरिश्ता, संजय संचेती और सीए कमलेश्वर जैन के ठिकानों पर भी आयकर की जांच चल रही है.

http://न्याय मांगने वालों से भी बर्बरता से पेश आ रही प्रदेश सरकार : भाजपा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now