नई दिल्ली. ICC Women’s T20 WC के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हराकर 5वीं बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 184 रन बनाए और भारत के सामने वर्ल्ड कप जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में भारतीय महिला टीम 19.1 ओवर में 99 रनों पर ढेर हो गईं. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए. उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 19 और ऋचा घोष ने 18 जबकि स्मृति मंधाना ने 11 रन बनाए.
http://साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगान स्कट ने चार और जेस जोनासन ने तीन जबकि सोफी मोलिन्यूक्स, डेलिसा किमिंस और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने क तूफानी शुरुआत करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन का स्कोर का मजबूत स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए जबकि एलिसा हिली ने 75 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 1 16, एश्ले गार्डनर ने दो, रचेल हायेनेस ने चार और निकोला कैरी ने नाबाद पांच रन बनाए. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो और राधा यादव तथा पूनम यादव ने एक-एक विकेट चटकाए.
http://कोरोना वायरस : केरल में मिले 5 नए मरीज, देश में संक्रमितों की संख्या 39











