नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है. रविवार को केरल में 5 मरीजों का सैंपल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. इसके अलावा चेन्नई में भी एक मरीज का केस पॉजिटिव पाया गया. तमिलनाडु का यह व्यक्ति शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने कहा कि हमने आज समीक्षा बैठक की. 28 फरवरी को एक यात्री मस्कट से आया था. 4 मार्च को बुखार की शिकायत के बाद वह अस्पताल में भर्ती हुआ. बाद में जब उसका सैंपल टेस्ट किया गया तो वो पॉजिटिव निकला.
http://ब्लास्ट में मालविका ने गंवाए थे दोनों हाथ, पीएम मोदी के ट्विटर अकांउट से बताई अपनी दास्तां
मरीज के परिवार के लोगों को निगरानी में रखा गया है. उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की जांच की जा रही है. हम सरकार के सभी निर्देश का पालन कर रहे हैं. वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के 5 नए मामले आए हैं. पांचों मरीजों का सैंपल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. उन्हें पथानामथिट्टा के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. पांच में तीन लोग हाल ही में इटली से लौटे थे, जिसके कारण पथानामथिट्टा जिले में दो और लोगों को यह बीमारी हो गई.
http://युवक ने एक साथ दो प्रेमिकाओं से की शादी, एक के साथ फरार, रेप केस दर्ज
Total positive cases of #Coronavirus in the country rises to 39 https://t.co/7rGWznHaM8
— ANI (@ANI) March 8, 2020









