नई दिल्ली. वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बुधवार शाम एक सूटकेस में महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. महिला की उम्र 28–30 साल के आस पास बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंग रोड के पास नाला नजफगढ़ ड्रेन के किनारे सूटकेस में महिला की लाश मिली. पुलिस लाश की हालत देखकर आशंका जता रही है. हत्या भी 8 से 10 दिन पहले की गई हो सकती है. बताया जा रहा है कि राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग की तरफ जाने वाली रिंग रोड के पास एक सूटकेस पड़े होने की सूचना किसी राहगीर ने पीसीआर को दी थी.
https://चक्रवाती तूफान से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, 10 को बारिश की संभावना
बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी पंजाबी बाग थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस से लाश को बरामद की. पुलिस के अनुसार लाश की हालत बहुत ज्यादा खराब है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 8-10 दिन पहले हत्या की गई होगी. हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और डेड बॉडी कम करने के लिए नजफगढ़ ड्रेन के किनारे फेंक दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.









