আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिशुपाल पर्वत पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित, भंवरपुर को नगर पंचायत और उप तहसील बनाने की घोषणा

Published on: December 7, 2022
---Advertisement---

महासमुंद/सरायपाली/बसना. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, बलौदा कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल के निर्माण, भदरा तालाब के गहरीकरण, बलौदा में ग्रामीण हाट बाजार के उन्नयन, सुरंगी नदी पर एनीकट निर्माण, सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड के निर्माण, सरायपाली नगर में हर घर में नल जल योजना की स्वीकृति की घोषणा की. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर ब्लॉक में दो-दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे.

https://विशेष पिछड़ी जनजातियों की भर्ती के लिए दो सप्ताह में जारी करें आदेश : मुख्यमंत्री

इससे ग्रामीणों को रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कर्ज माफी, न्याय योजनाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली. भेंट-मुलाकात में यशोबंती साहू ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है. उनके जमीन पर लगे धान को एक कोटवार काट ले जाता है, बसना तहसीलदार ने उसका पट्टा बना दिया है. सभी जगह शिकायत कर चुकी हूं. उनकी शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए और कहा कि तहसीलदार गलत है तो निलंबित करें और कोटवार दोषी हैं तो बर्खास्त करें. इससे पहले मुख्यमंत्री ने 01 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित बलौदा थाने का लोकार्पण किया.

https://मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, भाजपा बोली- बर्खास्त करें

भंवरपुर में होगी कॉलेज की स्थापना

भेंट-मुलाकात में सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भंवरपुर को दिल खोलकर सौगातें दीं. मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाने, भंवरपुर को उप तहसील बनाने, भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ करने, पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन, भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना, भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोलने, भंवरपुर में ओपन जिम और भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा कराने की घोषणा की.

https://RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, आपके लोन की EMI और बढ़ेगी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now