আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, भाजपा बोली- बर्खास्त करें

Published on: December 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो की वजह से राजस्थान की सियासत में हलचल तेज हो गई है. वहीं, राजस्थान भाजपा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए सीएम गहलोत से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है. इस मामले में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद का कोई बयान तो नहीं आया, लेकिन जैलसमेर पुलिस अधीक्षक ने भंवरसिंह ने कोई जानकारी होने से इनकार किया है. राजस्थान भाजपा ने ट्वीट में कहा है- अशोक गहलोत जी, ये कोई पहला मौका नहीं है जब आपके मंत्री का किसी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है. क्या आप मंत्री सालेह मोहम्मद को बर्खास्त करेंगे या ‘वोट बैंक’ के लालच में छोड़ देंगे?

https://चक्रवाती तूफान से इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

बता दें किसालेह मोहम्मद सिंधी मुसलमानों के धर्मगुरु गाजी फकीर के बड़े बेटे हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शैतान सिंह ने कांग्रेस विधायक सालेह मोहम्मद को 34,444 वोटों से हरा दिया था. वहीं साल 2008 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सालेह मोहम्मद ने बीजेपी के शैतान सिंह को 339 मतों के मामूली अंतर से हराया था. हालांकि, वर्ष 2018 में सालेह मोहम्मद ने 872  वोट से बीजेपी के महंत प्रताप पूरी को हराकर जीत हासिल की थी. अब सालेह मोहम्मीद सीएम अशोक गहलोत की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.

https://IAS विश्नोई समेत चार 10 तक जेल भेजे गए, सौम्या चौरसिया ED की हिरासत में रहेंगी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now