আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, आपके लोन की EMI और बढ़ेगी

Published on: December 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. आरबीआई गवर्नर ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है. आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है. इसके बाद होम लोन-ऑटो लोन समेत सभी तरह का कर्ज महंगा हो जाएगा और लोगों को ज्यादा EMI भरनी होगी.  केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी. बाद जून, अगस्त और सितंबर महीने में रेपो रेट में 50-50 अंकों की बढ़ोतरी की थी. मई महीने में भी हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया था.

https://IAS विश्नोई समेत चार 10 तक जेल भेजे गए, सौम्या चौरसिया ED की हिरासत में रहेंगी

रेपो रेट की बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा कि अगले चार महीनों में महंगाई दर चार प्रतिशत से ऊपर बने रहने की संभावना है. एमपीसी के छह सदस्यों में से पांच ने रेपो रेट बढ़ाने के फैसले का समर्थन किया है. आरबीआई गवर्नर ने रेपो रेट की घोषणा करते हुए यह भी कहा है कि देश में ग्रामीण मांग में सुधार दिख रहा है. कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में भी सुधार हुआ है. आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% रह सकता है. आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा है कि वत्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सीपीआई 5% रह सकती है.

https://सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y02 भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी से है लैस

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now