আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तलाक के लिए महिला पहुंची कोर्ट, बोली- पति मेकअप के लिए नहीं देता रुपए

Published on: December 25, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पति की बेरुखी से परेशान पत्नी ने तलाक के लिए आवेदन दिया है. पत्नी ने कहा कि पति खर्च के लिए पैसे नहीं देता और न ही मेकअप के सामान के लिए रुपए देता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सिविल लाइन पुलिस थाना इलाके की रहने वाली महिला ने फैमिली कोर्ट में पति से तलाक दिलाने का आवेदन दिया है. फैमिली कोर्ट में तैनात काउंसलर योगेश ने बताया कि महिला ने आवेदन में लिखा है कि वह अपने पति से सजने-संवरने और अपने खर्चे के लिए रुपए मांगती है. पर, उसका पति रुपए नहीं देता है. इसके साथ ही महिला का आरोप है कि पति ने उससे कहा है कि उसकी शक्ल अच्छी नहीं है, इसलिए उस अपने साथ नहीं रख सकता.

https://रिवर्स होती बस ने बच्चे को दूध पिला रही महिला को कुचला, दोनों की मौत

इसके अलावा महिला ने अपने सास-ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. आवेदन में महिला ने लिखा है कि उसकी शादी दिल्ली के रहने वाले लड़के से साल 2015 में हुई थी. वह निजी कंपनी में काम करता है. शादी की शुरुआत में सब ठीक चला. पर, कुछ समय बाद पति का मेरे साथ रवैया बदल गया. महिला ने आगे कहा कि मैं जब पति से मेकअप के लिए पैसे मांगती तो वह मना कर देता. घर खर्च के लिए भी पैसे नहीं देता था. सास और ससुर भी पति का साथ देते हैं. पति कहता है कि मैं उसके घर के लायक नहीं हूं और न ही उसके लायक हूं. मेरी शक्ल अच्छी नहीं है. इसलिए मैं उसके साथ नहीं रह सकती.

https://टुनिशा शर्मा सुसाइड केस में को-एक्टर शीजान गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now