আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तमोरा हत्याकांड का खुलासा, कैंची से वार कर पत्नी ने ही की थी पति की हत्या

Published on: November 14, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. पुलिस ने तमोरा हत्याकांड का खुलासा किया है. फार्मासिस्ट रामकुमार दीवान की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी ने ही की थी. पुलिस ने भुनेश्वरी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि 25 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तमोरा निवासी फार्मासिस्ट रामकुमार दीवान (55) की मौत हो गई है. उनके शरीर में चोट के गहरे निशान हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की. प्रारंभिक जांच में मृतक की पत्नी भुनेश्वरी ने बताया कि आधी रात उनके पति रामकुमार की तबीयत खराब हुई और उनका शरीर स्वत: फटने लगा.

https://इस बैंक ने 14 दिन में तीसरी बार बढ़ाया FD पर ब्याज

यही बात उसने अपने परिजनों से भी कही पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाएं गाल, सीना, हाथ और हथेली पर चोट के निशान से पता चला कि उनकी हत्या धारदार हथियार से हुई है. पीएम के आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. बार-बार पूछताछ में उसने हर बार यही बात कही. एसपी ने बताया कि मामले में सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि कोई भी तकनीकी साक्ष्य मौजूद नहीं था. पूरी जांच वस्तुस्थिति के आधार और आरोपी के बयान के इर्द-गिर्द ही घूम रही थी. अंत में टीम ने हादसे के दिन का घटनाक्रम प्रायोजित किया. बाद मृतका की पत्नी पर शक बढ़ गया. श्री पटेल ने बताया कि काफी दिनों तक पुलिस की जांच भुनेश्वरी के बयान के इर्द-गिर्द ही घूमती रही पर कोई सुराग नहीं मिल सका.

https://BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च, फुल चार्ज में 521KM की रेंज

बाद नए सिरे से जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी गठित कर जांच कराई गई. टीम में खल्लारी थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, साइबर प्रभारी संजय राजपूत, प्रकाश नंद और ललित चंद्रा को मामले में जांच के लिए नियुक्त किया गया. टीम ने मृतक की पत्नी समेत ग्रामीणों व परिजनों से दोबारा पूछताछ की. तब पति-पत्नी के संबंध की खटास की बात सामने आने पर भुनेश्वरी दीवान (25) से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उनके बीच निजी संबंधों को लेकर विवाद होता था. 25 सितंबर की रात भी उनके बीच विवाद हुआ. उसने उन्हें धक्का देकर बिस्तर पर गिरा दिया सिलाई मशीन की कैंची से सीने, गले और शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

https://उत्तर से आने लगी शुष्क हवा, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बाद कैंची को धोकर कमरे में छिपा दिया. हमले के बाद वे जीवित थे. तभी बगल कमरे में सो रहे नौकर गेंदू उठ गया और कमरे में पहुंचा. भुनेश्वरी ने बताया कि उसने नौकर सहित परिजनों व अन्य को तबीयत खराब होने और शरीर फटने की झूठी बात बताई. कार्रवाई एसपी के भोजराम पटेल के मार्गदर्शन, एएसपी आकाश राव और एसडीओपी महासमुंद मंजूलता बाज, एसडीओपी बागबाहरा प्रतिभा वर्मा, आजाक अजयशंकर त्रिपाठी के निर्देशन में खल्लारी थाना प्रभारी अशोक वैष्णव, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, सउनि प्रकाश नंद, ललित चंद्रा, प्रवीण शुक्ला, प्रआ सतीश पांडेय, साईमा खान, हेमलता साहू, दुर्गा बोईहार, रवि यादव, अजय जांगड़े, कामता आवड़े, छत्रपाल सिन्हा, संतोष सांवरा, महेन्द्र यादव, विजय साहू, शशि साहू व थाना स्टाफ शामिल रहे.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now