नई दिल्ली. जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति सोनू डेढ़ साल और उसका दोस्त गोपाल नौ माह जेल में रहा वह महिला आरती दौसा (राजस्थान) के विशाला गांव में मिली. मथुरा जिले की स्वाट टीम ने आरती को पकड़ लिया. अब आरती के पिता सूरज प्रसाद गुप्ता निवासी जिला-जालौन को खोजा जा रहा है.2015 में वह श्रीकृष्ण धर्मशाला गोशाला नगर अटल्ला चुंगी वृंदावन में किराए के मकान पर रह रहे थे. सूरज प्रसाद की बेटी आरती (25) 5 सितंबर 2019 को लापता हो गई थी. इस मामले में आरती के पिता ने सोनू सैनी, भगवान सिंह और अरविंद पाठक के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में हत्या कर शव छिपाने की नीयत से फेंकने की धाराओं में केस दर्ज कराया.
https://दूल्हे ने दुल्हन को गिफ्ट किया गधा, वजह भी बताई
पुलिस ने सोनू और गोपाल को जेल भी भेज दिया. जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पहला पति सोनू अपने दोस्त गोपाल के साथ आरती को ढूंढने का प्रयास करता रहा. अचानक एक दिन उसे सफलता मिल ही गई. उसने मेहंदीपुर बालाजी के विशाला गांव में उसे तलाश ही लिया. आरती यहां पिछले 7 साल से अपने दूसरे पति के साथ रह रही थी. मृत महिला के जिंदा होने की खबर पाकर स्वाट टीम प्रभारी अजय कौशल और वृंदावन कोतवाल विजय कुमार सिंह विशाला गांव पहुंच गए. पूछताछ के बाद पुष्टि होने पर महिला को हिरासत में ले लिया. पुलिस महिला को वृंदावन ले आई.2015 की फाइलों को खंगाला जा रहा है.
https://102 वर्षीया जैन साध्वी पुष्पा श्री जी मसा का देवलोक गमन









