नई दिल्ली. यह तो सभी जानते हैं कि शादी में दूल्हा अपनी दुल्हन को और दुल्हन अपने दूल्हा को गिफ्ट देते हैं. पति-पत्नी इस बात का ध्यान रखते हैं कि गिफ्ट एक दूसरे की पसंद का हो. लेकिन पाकिस्तानी दूल्हे अजलान ने गिफ्ट देकर एक नायाब तरीका अपनाया है. लोग अपनी पत्नी को सोने के जेवर या फिर कोई महंगे उपहार देते हैं. यूट्यूबर अजलान शाह ने अपनी पत्नी वारिशा को गधे का एक बच्चा उपहार में दिया और वारिशा ने भी खुशी जताते हुए इस अनमोल उपहार को अपने पास रख लिया है.
https://किशनपुर में सुबह से हजारों की भीड़, मालवाहकों से भी पहुंच रहे दर्शनार्थी
अजलान शाह गधे का बच्चा गिफ्ट करने को लेकर वजह भी बताई है. अजलान शाह एक पशु प्रेमी और वीडियो क्रिएटर हैं. उनके द्वारा गिफ्ट किए जाने की मासूमियत को लेकर लोग उनकी प्रसंशा कर रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टीग्राम पर बताया कि- अब सवाल यह कि आखिर गधा ही क्यों, क्योंकि आपको पसंद है और यह दुनिया का सबसे मेहनती और सबसे लविंग एनिमल है. अपने पति अजलान शाह की पोस्ट का जवाब देते हुए दुल्हन वारिशा ने चुटीले अंदाज में कहा- मैं तुम्हें गधा नहीं रहने दूंगी.
https://सूचना आयोग और विभागीय जांच में ‘झूठा बयान’, पंचायत सचिव अंतत: निलंबित









