আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लूडो में पत्नी ने लगातार हराया, गुस्साए पति ने तोड़ दी रीढ़ की हड्डी

Published on: April 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऑनलाइन लूडो खेल गुजरात के वडोदरा में एक परिवार के लिए कलह का कारण बन गया. दरअसल, ऑनलाइन लूडो खेल में पत्नी ने अपने पति को हरा दिया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. झगड़ा यहां तक बढ़ा कि पति ने पत्नी की पीट-पीटकर कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी. जानकारी के मुताबिक 181 अभयम हेल्पलाइन में आई शिकायत के बाद मामला सामने आया. काउंसलर ने बताया कि 24 वर्षीय महिला वेमाली की रहने वाली है. वह घरों में ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है. उसका पति एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करता है. लॉकडाउन में इन दिनों वह घर पर ही रह रही है. उसका पति भी घर पर था. दोनों ने टाइमपास के लिए ऑनलाइन लूडो गेम खेलने का फैसला लिया.

http://पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से की बात, कहा- लॉकडाउन का मिला लाभ

काउंसलर ने बताया कि पत्नी ने अपने पति को खेल में तीन से चार राउंड लगातार हराया. बार-बार हारने के बाद नाराज पति ने पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया. दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई. पति ने पत्नी को इतना पीटा कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई. बाद में गलती का एहसास होने पर पति, पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा. पत्नी से अस्पताल से पति के घर जाने से इनकार कर दिया. हालांकि काउंसलिंग के बाद पति ने उससे माफी मांगी और वह उनके साथ घर जाने को तैयार हो गई. परियोजना के समन्वयक ने बताया कि पति को चेतावनी दी गई कि अगर उसने आगे से कभी अपनी पत्नी पर हाथ उठाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

http://‘कांग्रेस नेता और मंत्री खुद लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का उड़ा रहे खुलेआम मखौल’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now