আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से की बात, कहा- लॉकडाउन का मिला लाभ

Published on: April 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. बैठक में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि देश को लॉकडाउन का लाभ मिला है. सामूहिक प्रयासों का असर अब दिख रहा है. उन्होने कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के बीच भारत की स्थिति बाकी देशों के मुकाबले काफी बेहतर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य सरकार अपनी नीति तैयार करें कि कैसे रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन को खोलना है.

http://‘कांग्रेस नेता और मंत्री खुद लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का उड़ा रहे खुलेआम मखौल’

सूत्रों के मुताबिक पीएम ने रेडजोन इलाकों में लॉकडाउन जारी रखने के संकेत दिए. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए, जिसमें उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद किया. गृह मंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है, उसे तुरंत रोकना चाहिए. क्योंकि कोरोना वायरस के खिलाफ ये लड़ाई लंबी है और हमें धैर्य रखना जरूरी है. बताया जा रहा है कि देश के कुछ राज्य लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी जारी रखने के इच्छुक हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोरोना वायरस के मामले नियंत्रण में रहें. बता दें केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल नहीं हुए. उनकी तरफ से राज्य के मुख्य सचिव शामिल हुए.

http://मां करती थीं दान.. इसलिए उनकी बरसी में बेटा-बहू ने किया 210 किलो आटे का दान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now