नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि कोरोना महामारी अभी बद से बदतर होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक WHO प्रमुख डॉ. टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस ने कहा है कि कई देश महामारी से निपटने में लापरवाही बरत रहे हैं, ऐसे में इसका असर पूरी दुनिया में दिख रहा है. उन्होने कहा कि दुनिया के कई देश कोरोना वायरस से निपटने के मामले में गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमण के नए मामले पहले की तुलना में अब ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे साबित होता है, जिन एहतियात और उपाय की बात की जा रही है, उनका पालन नहीं किया जा रहा है. अगर कोरोना से लड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो महामारी बद से बदतर होती जाएगी.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28498 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार
वर्चुअल न्यूज ब्रीफिंग के दौरान गेब्रेयेसस ने कहा कि मैं सीधे-सीधे कहना चाहता हूं कि ऐसा लगता नहीं है कि आने वाले दिनों में पहले की तरह सब कुछ सामान्य हो जाएगा क्योंकि कई देश गलत दिशा में जा रहे हैं. उन्होने कहा कि कई देश कोरोना की लड़ाई को गलत दिशा में ले जा रहे हैं, यही कारण है कि वायरस दुनिया में बढ़ रहा है और लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है. उन्होंने चेतावनी भी दी है कि, अगर सही नियमों का पालन नहीं किया गया तो वैक्सीन और इम्युनिटी भी कोई असर नहीं दिखाएंगे. अगर सामान्य बातों का ध्यान नहीं रखा जाएगा, तो हालात बिगड़ेंगे. ऐसे में एहतियात के तौर पर लोगों को हाथ धोना, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना जरूरी है.
http://बिक्री के लिए झोपड़ी में रखी 50 लीटर महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार









