আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बिक्री के लिए झोपड़ी में रखी 50 लीटर महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Published on: July 13, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय पुलिस अवैध शराब विक्रय करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. सोमवार को भी पुलिस ने करीब 50 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवकों को धर दबोचा. पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार ने मुखबिर की सूचना पर टीम भेजी. टीम ने ग्राम रामपुर (किशनपुर) के मुहाने पर जंगल की झोपड़ी में 50 लीटर चार डब्बे में शराब जब्त की. पूछताछ करने पर बताया कि बिक्री करने छिपाकर रखे हैं. बाद पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रामपुर निवासी कौशिक कुमार पिता त्रिलोचन वासु (39), लक्ष्मण यादव पिता सुंदर यादव (38) बताया. आरोपियों के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. इनसे कुल 50 लीटर महुआ शराब कीमती 15 हजार रुपए जब्त की गई. आरोपियों को न्यायालय पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया. कार्रवाई में मुख्यतः प्रधान आरक्षक कुबेर जायसवाल, आरक्षक चेतन ठाकुर, दुदेश साहू, हीरालाल मिश्रा प्रमुख थे.

http://सीएम भूपेश कल इन 15 विधायकों को दिलाएंगे संसदीय सचिव पद की शपथ

गांजा तस्करी करते युवक गिरफ्तार

महासमुंद. बसना पुलिस ने शनिवार-रविवार रात पेट्रोलिंग के दौरान पलसापाली बेरियर के पास एक युवक को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से पांच किलो गांजा व बाइक भी जब्त की गई. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज किया गया. जब्त गांजे की कीमत 25 हजार रुपए आंकी गई है. शनिवार रात टीम पेट्रोलिंग के लिए क्षेत्र में निकली थी. रात ढाई बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक नीले काले रंग की बाइक में एक व्यक्ति प्लास्टिक के सफेद रंग की बोरी में गांजा रखकर ओड़िशा से बसना की ओर आ रहा है. सूचना मिलते ही टीम ग्राम पलसापाली बेरियर के पास घेराबंदी कर ग्राम बिझलगांव, मध्यप्रदेश निवासी गेंदलाल बिहोने पिता डुलेस बिहोने (27) को गांजे के साथ गिरफ्तार किया.

http://रोजाना 10 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य, जल्द शुरू होंगे तीन RTPCR लैब

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now