नई दिल्ली. कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि दुनिया अब एक नए और खतरनाक फेज में पहुंच गई है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भले ही अलग-अलग देशों में महामारी का अलग-अलग फेज हो, लेकिन वैश्विक स्तर पर वायरस फैलने की स्पीड बढ़ रही है. डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहैनम घेब्रियेसुस ने कहा कि वायरस अब भी तेजी से फैल रहा है और अब भी यह जानलेवा है. ज्यादातर लोग अभी भी संवेदनशील हैं.
http://विधायक के साथ गुरूकुल आश्रम पहुंचे प्रभारी मंत्री, बच्चों का हाल जाना
इकोनॉमी खोलने के लिए तमाम देशों में दबाव बढ़ा है और WHO ने चेतावनी दी है कि सरकारों को अचानक भारी संख्या में नए मामले सामने आने के लिए तैयार रहना चाहिए. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि लॉकडाउन खोलने के बाद अगर अचानक बड़ी संख्या में नए केस आते हैं तो हमें हैरान नहीं होना चाहिए. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि लोग निश्चित तौर से पूरी तरह सतर्कता बरतें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें. डब्ल्यूएचओ ने मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने की सलाह भी दी है.
http://अनुष्का की वेब सीरीज बुलबुल का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस से है भरपूर









