আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अनुष्का की वेब सीरीज बुलबुल का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस से है भरपूर

Published on: June 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की दूसरी वेब सीरीज बुलबुल का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये सीरीज क्राइम, सस्पेंस, प्यार और इंतकाम के ट्विस्ट से भरपूर है. बुलबुल में लीड रोल में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, पाओली डैम और परमब्रत चटर्जी और राहुल बोस नजर आएंगे. बुलबुल नेटफ्लिक्स पर 24 जून को रिलीज होगी. अनुष्का शर्मा ने बुलबुल का ट्रेलर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा- क्या होगा अगर बचपन में सोते वक्त सुनी गई कहानियां सच हो जाएं. बुलबुल की कहानी बंगाल की 19वीं और 20वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है. बुलबुल का किरदार तृप्ति डिमरी ने निभाया है. बुलबुल का बचपन में बाल विवाह अपने से काफी बड़े उम्र के शख्स महेंद्र (राहुल बोस) संग होता है.

http://समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर

लेकिन बुलबुल को लगता है कि उसका विवाह उसके ही हमउम्र सत्या से हुआ है. बुलबुल शादी में बंधी रहती है लेकिन वो मन ही मन सत्या को चाहती है. सत्या बुलबुल के पति का छोटा भाई है. बुलबुल के ट्रेलर की शुरुआत में सत्या उसे चुड़ैल की डरावनी कहानी सुना रहा है. बुलबुल हर हाल में सत्या को पाना चाहती है. सालों बाद महेंद्र का कत्ल हो जाता है. बुलबुल सत्या को बताती है कि एक चुड़ैल उसके पति महेंद्र को खा गई है. बुलबुल का किरदार मिस्ट्री और सस्पेंस से भरा है. कहानी में कई मर्डर होते हैं, अब वे बुलबुल करती हैं या कोई और, ये तो सीरीज देखने के बाद ही मालूम पड़ेगा. देखिए ट्रेलर-

http://जवान ने थाना परिसर में पहले पत्नी को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now