नई दिल्ली. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली लिस्ट में जामनगर उत्तर से रिवाबा जडेजा को टिकट दिया है. रिवाबा टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर रविन्द्र जडेगा की पत्नी हैं. साल 2019 में रिवाबा भाजपा में शामिल हुईं थी. रिवाबा गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ेंगी. रिवाबा जडेजा गुजरात में सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं.2016 में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा से विवाह बंधन में बंधी रिवाबा जडेजा मूल रूप से जूनागढ़ की रहने वाली हैं, हालांकि लंबे समय से उनका पिता राजकोट रह रहे हैं. रिवाबा का जन्म राजकोट में हुआ है.
https://जेल से छूटेंगे राजीव गांधी के हत्या्रे, SC ने दिया रिहाई का आदेश
उनके पिता हरदेव सिंह सोलंकी एक बड़े उद्योगपति और कांट्रैक्टर हैं. रिवाबा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. रिवाबा जडेजा राजपूत समुदाय के संगठन करणी सेना से भी जुड़ी हैं. वे पहली बार बीजेपी ज्वाइन करने पर चर्चा में आई थीं. रिवाबा सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं और अपने अंदाज में वे अपने फॉलोवर्स से संवाद भी करती हैं. रिवाबा जडेजा माजिक कार्यों में सक्रिय रहने के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी भी संभालती हैं और क्रिकेट के मैदान पर रवींद्र जडेजा का हौसला भी मजबूत करती हैं. रिवाबा जडेजा निजी जिंदगी में काफी सात्विक हैं.
https://SBI यूजर्स ना करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा अकाउंट









