नई दिल्ली. इन दिनों एक मैसेज कई SBI बैंक होल्डर्स को भेजा जा रहा है. इस मैसेज को SBI के नाम पर भेज कर फ्रॉडस्टर्स लोगों से पैन कार्ड अपडेट करने के लिए कह रहे हैं. दरअसल, फ्रॉडस्टर्स आम जनता को फंसाने के लिए ऐसा जाल बिछाते हैं कि उसमें यूजर्स आसानी से फंस सकते हैं. चूंकि, एसबीआई यूजर्स की संख्या ज्यादा है ऐसे में उन्हें फंसाने के लिए फ्रॉडस्टर्स ने चाल चली है. इस मैसेज में लिखा है कि ‘डियर कस्टमर, आपका SBI YONO अकाउंट आज बंद हो गया है. तुरंत संपर्क करें और अपना पैन नंबर अपडेट करें.’ ऐसा मैसेज मिलने पर यूजर परेशान हो सकता है और गलती से फ्रॉडस्टर के जाल में फंस जाएगा.
https://बाबा रामदेव को बड़ा झटका, पतंजलि की 5 दवाओं के उत्पादन पर रोक
PIB ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया है कि ये मैसेज फेक है. इस तरह के मैसेज या मेल पर आपको रिप्लाई नहीं करना चाहिए. अगर आपको ऐसा कोई मेल या मैसेज मिलता है, तो इसकी जानकारी आप report.phishing@sbi.co.in पर शेयर कर सकते हैं. ध्यान रहें कि आपको कभी भी अपनी पर्सनल डिटेल्स किसी अनजान व्यक्ति से शेयर नहीं करना चाहिए. यूजर्स को कभी भी अपना UPI PIN दूसरे व्यक्ति से शेयर नहीं करना चाहिए.
https://‘पार्षद को निर्वाचन से अयोग्यता का शासन का आदेश यथावत’










