नई दिल्ली. वाराणसी के नगवां गांव में एक शादी में प्याज-लहसून चर्चाओं में रहा. यहां दूल्हा- दुल्हन एक-दूसरे को फूलों की जगह प्याज और लहसुन की वरमाला पहनाई. शादी में आए मेहमानों ने भी नवदंपती को उपहार में प्याज और लहसुन की टोकरियां भेंट की हैं. शादी में आए लोगों ने बताया कि इस जोड़े ने प्याज की कीमत के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का अनूठा तरीका खोजा. इस शादी में कई स्थानीय नेता भी पहुंचे. नेताओं ने कहा कि नव विवाहित के बीच में कम से कम प्याज को लेकर कोई बात ना हो, इसलिए उन्होंने गिफ्ट पैक के रूप में लहसुन और प्याज दिया है.
http://उन्नाव के बाद अब फतेहपुर में हैवानियत, दुष्कर्म के बाद पीड़िता को जिंदा जलाया
इसके बाद वरमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन ने प्याज और लहसुन से तैयार वरमाला एक-दूसरे को पहनाई. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इससे पहले भी प्याज की बढ़ती कीमतों पर ऐसे विरोध के मामले सामने आ चुके हैं. फेरों के बाद नई नवेली दुल्हन ने कहा कि प्याज को लेकर हमारे जीवन में कोई विवाद न हो, यही कारण है कि जयमाला प्याज और लहसुन की माला से किया गया. वहीं दूल्हे विजय कुमार का कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण प्याज आम आदमी के लिए खास हो गया है, तो इस खास चीज को गले में पहनकर हमने अपनी शादी को संपूर्ण किया.
http://भारत बचाओ रैली नहीं, राहुल बचाओ-कांग्रेस बचाओ रैली है : डॉ. रमन









