रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की दिल्ली में हुई भारत बचाओ रैली को ‘राहुल बचाओ-कांग्रेस बचाओ’ रैली बताते हुए कहा कि इस रैली में कांग्रेस नेताओं के दोहरे चरित्र का खुलकर परिचय मिला है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता बेरोजगारी, बलात्कार को लेकर खूब बोल रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में महिलाओं से लगातार हो रहे दुष्कर्म-सामूहिक दुष्कर्म और उनकी हत्याओं पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है. डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा देश को भ्रमित और विश्व पटल पर अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. नकारात्मक राजनीति का यह कांग्रेस-चरित्र दोहरेपन की पराकाष्ठा है. उन्हें भाजपा शासित राज्यों पर मनगढ़ंत आरोप लगाना ही आता है,
http://जीवनरक्षक दवाइयां होंगी महंगी, सरकार ने दी 50 फीसदी कीमत बढ़ाने की मंजूरी
जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने जो अराजकता फैलाने का काम किया है, उस ओर से कांग्रेस नेतृत्व ने आंखें मूंद रखी है, कानों में रुई ठूंस रखी है. उन्हें छत्तीसगढ़ के किसानों, बेरोजगारों, आदिवासियों, महिलाआएं समेत किसी भी वर्ग का आर्तनाद न तो सुनाई दे रहा है, न ही दिखाई दे रहा है और अब अपनी विफलताओं से मुंह चुराते प्रदेश के कांग्रेस नेता दिल्ली में भारत बचाओ रैली की राजनीतिक नौटंकी में शिरकत कर शर्म की सारी हदें पार कर चुके हैं. डॉ. सिंह ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस की यह रैली ‘राहुल बचाओ’ रैली ही साबित हुई जो अपने राजनीतिक वजूद की लड़ाई लड़ने के लिए विवश हुई है. रैली में प्रदेश के कांग्रेस नेता अपनी इसी ‘परिवार-भक्ति’ का प्रमाण देने पहुंचे हैं जबकि प्रदेश आज अराजकता, अव्यवस्था, असुरक्षा और अपराधों के चलते त्राहि-त्राहि कर रहा है. उत्तर प्रदेश के बलात्कार के एक मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस तरह तथ्यों के खिलवाड़ करने की शर्मनाक कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जरा छत्तीसगढ़ के अपने मुख्यमंत्री को भी तो तलब करना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में महिलाओं के अपहरण, दुष्कर्म- सामूहिक दुष्कर्म और हत्याओं में इतना इजाफा क्यों हुआ है. शनिवार को जिस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिल्ली में परिवार-भक्ति दिखा रहे थे, छत्तीसगढ़ की राजधानी में महिला के साथ फिर दुष्कर्म की वारदात हुई है.
http://भारत बचाओ रैली से सोनिया का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल







