আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विशाखापट्टनम : हिंदुस्तान शिपयार्ड में हादसा, क्रेन गिरने से 11 की मौत

Published on: August 1, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. विशाखापट्टनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के कैंपस में एक क्रेन गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक क्रेन की मरम्मत का काम चल रहा था. हादसा तब हुआ, जब अफसर और क्रेन के ऑपरेटर्स उसका मुआयना करने गए थे. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि भारी क्रेन के पास कुल 18 मजदूर काम कर रहे थे. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार डीसीपी सुरेश बाबू ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है. इसमें 11 मजदूरों की मौत हो गई. घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

http://गांजा तस्कर गिरोह पकड़ाया, तीन वाहनों से 4 क्विंटल गांजा बरामद

जिलाधिकारी विनय चंद ने बताया कि एक नई क्रेन चालू की जा रही थी. इसे पूर्ण पैमाने पर संचालन में लाने के लिए ट्रायल रन किया जा रहा था. हमने हिंदुस्तान शिपयार्ड के भीतर और प्रशासन के एक उच्च-स्तरीय समिति से भी पूछताछ का आदेश दिया है. वहीं मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने विशाखापट्टनम के जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस आयुक्त को क्रेन दुर्घटना की घटना में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

http://जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ का ट्रेलर रिलीज, जांबाज ऑफिसर की प्रेरणादायक कहानी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now