नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर में एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना के सपनों और उनके संघर्षों को दिखाया गया है. फिल्म में गुंजन सक्सेना का किरदार जाह्नवी कपूर ने निभाया है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि गुंजन सक्सेना बचपन से ही पायलट बनना चाहती हैं. इस दौरान कई लोग कहते हैं कि लड़कियां पायलट नहीं बन सकती, लेकिन उनके पिता उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं.
गुंजन कड़ी मेहनत और अच्छी तैयारी कर देश की वायुसेना में भर्ती हो जाती हैं लेकिन यहां पर उनका असली संघर्ष से सामना होता है. गुंजन को लड़कों से कमजोर समझा जाता है, उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश होती है, मगर इन सबके बावजूद गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना की जांबाज पायलट बनकर उभरती हैं. बता दें कि गुंजन सक्सेना को नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार सिंह ने भी अहम किरदार निभाए हैं. देखिए ट्रेलर-
http://सिद्धार्थ-नेहा का नया गाना ‘दिल को करार आया’ रिलीज, दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री










