আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाथी की बल्लेबाजी के दीवाने हुए वीरेंद्र सहवाग, शेयर किया वीडियो

Published on: May 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाथी के क्रिकेट खेलने का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक शख्स हाथी को गेंदबाजी कर रहा है. गेंद को पकड़ने के लिए हाथी के पास दो शख्स खड़े हैं. हाथी गेंद पर जमकर शॉट लगा रहा है. सहवाग ने अपने पोस्ट में हाथी के फॉर्म की तारीफ की है. वीडियो शेयर करते हुए सहवाग ने लिखा- इंसाइड आउट, कवर्स के ऊपर, सूंड और आंखों की जुगलबंदी अपने चरम पर, क्लासिक फॉर्म.

http://स्टंप को बैट बनाकर बच्चे लगाए बेहतरीन शॉट्स, वीडियो वायरल

हाथी का क्रिकेट खेलते हुए ये मजेदार वीडियो देख हर कोई हैरान है. लोग इस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं. सहवाग के इस पोस्ट पर हरभजन सिंह भी अपने आपको कमेंट करने से नहीं रोक पाए. उन्होंने कमेंट में दिल वाली इमोजी के साथ वाह..वाह लिखा. बता दें कि बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 को टाल दिया है. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला किया गया. कई खिलाड़ियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बोर्ड की ओर से यह निर्णय लिया गया. सहवाग आईपीएल के दौरान अपने बयान को लेकर चर्चा में रहते थे.

http://SBI ने की कॉन्टैक्टलेस सर्विस की शुरुआत, बस एक कॉल पर हो जाएंगे ये सभी काम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now