नई दिल्ली. कोरोना के लगातार बढ़ते केसों के मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए कॉन्टैक्टलेस सर्विस की शुरुआत की है. अब यूजर्स घर बैठे फोन पर ही बैंक से जुड़े कई काम कर पाएंगे. एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं. एसबीआई ने ट्वीट में लिखा- घर पर रहें, सुरक्षित रहें, हम आपकी सेवा करने के लिए वहां हैं. SBI आपको एक संपर्क रहित सेवा प्रदान करता है जो आपकी तत्काल बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने में आपकी मदद करेगा.
http://SBI, PNB और ICICI बैंक के ग्राहक हो जाएं सावधान, अगर की ये गलती तो खाली हो जाएगा खाता
हमारे टोल फ्री नंबर 1800 112 211 या 1800 425 3800 पर कॉल करें. अपने ट्वीट में SBI ने एक वीडियो भी अटैच किया है, जिसमें बताया गया है कि इन नंबर पर कॉल करके कस्टमर्स किन-किन सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते हैं. वीडियो के मुताबिक, अकाउंट बैलेंस और लास्ट 5 टांजैक्शन, ATM को बंद या चालू करना, ATM पिन या ग्रीन पिन जेनेरेट करना, नए ATM के लिए अप्लाई करने के लिए इन टोल फ्री नंबरों पर कॉल कर सकते हैं.
http://राजधानी में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, इस बार मेट्रो भी बंद










