नई दिल्ली. देश के तीन बड़े बैंकों ने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है. इसमें बताया है कि किन तरीकों से आपको ठग धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं. तीनों बैंक ने ट्वीट करके लोगों को इस बारे में जानकारी दी है. आइए जानते हैं SBI, PNB और ICICI ने क्या कहा-
SBI
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कस्टमर्स को सावधान करते हुए कहा है कि आप QR कोड स्कैन कतई न करें. ऐसा इसलिए कि जब आप QR कोड स्कैन करते हैं तो आपको धनराशि नहीं मिलती. जब तक आपका उद्देश्य किसी को भुगतान करना नहीं है, तब तक किसी के द्वारा शेयर किए गए QR Code को स्कैन न करें. इसके लिए SBI ने एक वीडियो भी जारी किया है.
http://जेल से फरार 5 कैदियों में तीन गिरफ्तार, लापरवाही पर 4 निलंबित
PNB
इसी तरह सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने कस्टमर्स को आगाह करते हुए बताया कि कोई आपको फोन करके या दूसरे तरीके से झांसे में लाने की कोशिश करे तो इसमें न फंसें. किसी भी फर्जी कॉल या एसएमएस के चक्कर में न आएं. पीएनबी ने कहा है कि धोखाधड़ी करने वालों के पास आपको गुमराह करने के तमाम तरीके मौजूद है.
ICICI बैंक
आईसीआईसीआई बैंक ने कस्टमर्स को आगाह किया है कि बैंकिंग या किसी भी फाइनेंशियल जानकारी को किसी से शेयर न करें. आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि इस बात को गांठ बांध लें कि कभी भी बैंक कर्मचारी फोन कर या एसएमएस भेज कर आपके अकाउंट की डिटेल नहीं मांगते हैं, जबकि एक फ्रॉड इंसान आपसे फोन पर या एसएमएस या कोई लिंक भेजकर आपसे बैंक डिटेल मांगने की कोशिश कर सकता है.
http://TMC नेता ने कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
QR कोड स्कैन न करें और धोखाधड़ी से सुरक्षित रहें। जब आप QR कोड को स्कैन करते हैं, तो आपको धनराशि नहीं मिलती। जब तक आपका उद्देश्य किसी को भुगतान करना नहीं है, तब तक किसी के द्वारा साझा किए गए QR कोड को स्कैन न करें।#CyberCrime #StayAlert #StaySafehttps://t.co/upWnKPo3AX
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) April 28, 2021
धोखाधड़ी करने वालों के पास आपको गुमराह करने के कई तरीके मौजूद हैं।
इसलिए हमेशा सतर्क रहें और फर्जी फोन कॉल एवं SMS के झांसे में न आएं। pic.twitter.com/4BqPuNqH4F
— Punjab National Bank (@pnbindia) April 26, 2021
Private confidential information, such as your CVV, passwords, OTP, PIN and card number should never be shared with anyone over call or SMS. Practice #SafeBanking.
Know more: https://t.co/h7Aw52F3mY#KnowTheDifference #iPledgeSafeBanking pic.twitter.com/KPHy1Ecwm8
— ICICI Bank (@ICICIBank) April 27, 2021










