नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है और अब इसने हिंसक रूप भी ले लिया है. नागरिकता कानून पर यूपी में हिंसा की आग एक बार फिर से भड़क गई है. पहले कानपुर फिर फिरोजाबाद और अब बहराइच में बवाल हुआ है. कानपुर में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया है. पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं. वहीं, फिरोजाबाद में धार्मिक स्थल से इबादत के बाद निकले लोग पुलिस से भिड़ गए. पुलिस पर जबरदस्त पथराव किया गया. कई गाड़ियों में आग लगा दी गई.
http://युवकों को बंधक बनाया, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा अधीक्षक कार्यालय तो छोड़ा
कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग भी की है. इसके अलावा गोरखपुर और हापुड़ जिले में भी पथराव हुआ है. हापुड़ में वाहनों में तोड़फोड़ की गई है. यहां उपद्रवियों ने पथराव भी किया है. अमरोहा में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया है. वहीं, बुलंदशहर में भी उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और फिर तोड़फोड़ की. सुरक्षा के नजरिए से उत्तर प्रदेश के कई जिलों समेत देश के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. साथ ही दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद हो कर दिए गए हैं.
http://उन्नाव रेप केस : दोषी कुलदीप सेंगर को उम्रकैद, 25 लाख का जुर्माना
Gorakhpur: Protestors & police personnel pelt stones at each other during demonstration against #CitizenshipAmendmentAct and National Register of Citizens (NRC). pic.twitter.com/cpVxuCr6Pf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 20, 2019
Drones deployed by the police to monitor security situation in Lucknow.District Magistrate says,'Situation is in control now.Internet services suspended; Cases have been registered after y'day's incident(violence during protest against #CitizenshipAmendmentAct in Hazratganj).' pic.twitter.com/b7utBWrHCo
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 20, 2019









